फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Blocks and floods after Heavy rainfall in himachal.

हिमाचलः मूसलाधार बारिश से कई जगह भारी भूस्खलन, दर्जनों सड़कें बंद

Mon, 21 Aug 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Road Blocks and floods after Heavy rainfall in himachal.

हिमाचल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत छोटी-बड़ी दर्जनों सड़कें बंद हैं। कुल्लू में औट-बंजार-सैंज एनएच पर चार हफ्ते से बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


ऊना जिले में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि खेत-खलिहान पानी से लबालब हैं। मक्की की फसल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। बंगाणा, अंब, चिंतपूर्णी सहित कई जगहों में ल्हासे गिरने से संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन


चंबा के तीसा इलाके में शनिवार रात चंबा-चांजु मार्ग बंद हो गया जबकि भरमौर उपमंडल में हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। हैलीटैक्सी से गौरीकुंड की तरफ कूच करने वाले मणिमहेश यात्रियों को मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन में परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर फोरलेन निर्माण की वजह से कमजोर हुए पहाड़ बारिश के चलते जमींदोज हो रहे हैं। शनिवार रात धर्मपुर से परवाणू के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है।

सड़क पर मिट्टी पूरी तरह से दलदल में बदल गई है। उदयपुर केलांग मार्ग भी तीन घंटे बंद रहा। पहाड़ों से पत्थर गिरने की वजह से एचआरटीसी की बसों समेत अन्य वाहन फंस गए।

शिमला में लुढ़का तापमान, कल भी बारिश के आसार

Road Blocks and floods after Heavy rainfall in himachal.

राजधानी शिमला में रविवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से राहत पाने हिल्सक्वीन घूमने आए पर्यटकों ने रविवार को बारिश के बाद सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया।

दोपहर होते ही शहर में पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.6, धर्मशाला में 28.6, ऊना में 28.6, सोलन में 25.0, नाहन में 27.4, कांगड़ा में 28.0, सुंदरनगर में 28.0, भुंतर में 24.2, कल्पा में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बारिश के आसार, कल राहत की उम्मीद
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 अगस्त तक प्रदेश में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। पहले यह चेतावनी 25 अगस्त तक थी लेकिन विभाग का दावा है कि मंगलवार से लोगों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed