{"_id":"ca3993b9ffe73ba0fe5f0405447b2e08","slug":"road-block-due-to-snow-fall-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं, भारी हिमपात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं, भारी हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Dec 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द मौसम के पहले हिमपात से अप्पर शिमला जाने वाले सभी मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। शिमला सिटी को छोड़कर जिले भर की परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ऊपरी शिमला के शनिवार शाम तक करीब सौ रूट फेल हुए हो गए थे।
विज्ञापन
आठ बसें छराबड़ा, रोहडू, पट्टीडांक, तथा चौपाल में फंसी हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 पर शनिवार को पूरा दिन जारी बर्फबारी के कारण कुफरी, फागू, ठियोग में गाड़ियों के स्किड होने और फंसने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
शाम होते-होते चौपाल, रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, रामपुर के बर्फबारी वाले क्षेत्रों सहित नारकंडा, कुमारसेन में परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं। शनिवार शाम चार बजे भेजी गई कोटखाई-क्यारी बस भी छराबड़ा के पास फंस गई।
विज्ञापन
परिवहन निगम की रामपुर और किन्नौर जिले के रूटों पर जाने वाली बसों को शनिवार सुबह से ही वाया मशोबरा-बसंतपुर होकर भेजा गया।
शाम को भी इस रूट की बसें वाया मशोबरा भेजी गईं। रोहडू के लिए भी शनिवार को दो बसों को वाया पांवटा भेजा गया। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।