{"_id":"693ea4502128692d8b033a56","slug":"road-and-houses-to-be-safe-shimla-news-c-19-sml1002-647255-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भारी बारिश से खतरे की जद में आईं रिहायशी कालोनियां-सड़कें अब होंगी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भारी बारिश से खतरे की जद में आईं रिहायशी कालोनियां-सड़कें अब होंगी सुरक्षित
विज्ञापन
खास खबर...
मानसून सीजन में हुए नुकसान की होगी भरपाई, धंस रहे रामचंद्र चौक क्षेत्र को 17.24 करोड़ रुपये से मिलेगी मजबूती
सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास भी दूसरे चरण का काम शुरू, चौड़ी होगी सड़क, भवनों की नींव भी होगी पक्की
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश के कारण खतरे की जद में आई राजधानी की कई सड़कें और रिहायशी काॅलोनियां अब जल्द सुरक्षित होंगी। इन्हें मजबूती देने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही निर्माणकार्य शुरू करने जा रहा है।
रामचंद्र चौक से लेकर सर्कुलर रोड पर भूस्खलन प्रभावित इलाकों में यह नए काम शुरू किए जा रहे हैं। शहर के बैनमोर वार्ड में रामचंद्र चौक के पास भारी बारिश से धंसे इलाके को 17.24 करोड़ रुपये से मजबूती दी जाएगी। यहां बरसात के दौरान पूरी पहाड़ी ही धंस गई थी। इससे हिमुडा काॅलोनी, सरकारी आवासों समेत कई नेताओं के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था। इन्हें खाली करवाना पड़ा था। सड़क धंसने से हिमुडा काॅलोनी का संपर्क टूट गया है। कई बहुमंजिला मकान खतरे की जद में हैं। इस क्षेत्र में हो रहे धंसाव के बाद भू विज्ञानी से सर्वेक्षण करवाया गया है। भू विज्ञानी की रिपोर्ट के आधार पर यहां धंस रहे इलाके में निर्माणकार्य शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी से इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। एक साल के भीतर इस काम को पूरा करने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां सड़कों को मजबूती दी जाएगी। हिमुडा काॅलोनी के लिए सड़क तैयार होगी। साथ ही भवनों की नींव मजबूत की जाएगी। बैनमोर पार्षद शीनम कटारिया ने कहा कि रामचंद्र चौक से रिचमाउंट सड़क तो बहाल कर दी है लेकिन धंसाव रोकने के लिए यहां निर्माण होना जरूरी है। लोक निर्माण विभाग जल्द यह काम शुरू करने जा रहा है।
हिमलैंड में भी लग रही पक्की दीवारें, सुरक्षित होंगे कई भवन
सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे हिल साइड में डंगे लगाने का काम शुरू कर दिया है। सेंट एडवर्ड के सामने रिटेनिंग वॉल लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब पोर्टमोर स्कूल को जोेड़ने वाले रास्ते के समीप हुए भूस्खलन की जगह डंगे लगाए जा रहे हैं। यहां भी कई बहुमंजिला रिहायशी मकान खतरे की जद में हैं जिन्हें अब डंगे लगाकर मजबूती दी जा रही है। इससे सर्कुलर रोड भी चौड़ा हो जाएगा। अगले दो महीने के भीतर यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खलीनी में हैरिटेज होटल सड़क को भी नगर निगम बहाल करने में जुटा है। यहां डंगे लगाए जा रहे हैं। नए साल से पहले इसे बहाल करने का दावा है।