फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accidents happening in Himachal from 6 pm to 9 pm, revealed in TTR report

Road Accidents: हिमाचल में शाम 6 से रात 9 बजे तक हो रहे सड़क हादसे, टीटीआर की रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 17 Feb 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 10:02 PM IST
सार

सड़क दुर्घटनाएं सायं 6:00 से रात्रि 9:00 बजे के बीच हो रही हैं। दुर्घटना करने वाले चालकों की आयु 40 वर्ष से कम है। हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग (टीटीआर) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Road accidents happening in Himachal from 6 pm to 9 pm, revealed in TTR report
सड़क दुर्घटनाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं सायं 6:00 से रात्रि 9:00 बजे के बीच हो रही हैं। दुर्घटना करने वाले चालकों की आयु 40 वर्ष से कम है। हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग (टीटीआर) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस विभाग ने हिमाचल में बढ़ते हादसों को लेकर पांच साल का विश्लेषण किया है। हिमाचल प्रदेश में अन्य जिलों की अपेक्षा जिला शिमला में सबसे ज्यादा वाहन हादसे हो रहे हैं। हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग के डीआईजी गुरदेव शर्मा ने टीटीआर कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में कहा कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग की ओर से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


इसमें 150 एचआरटीसी कर्मचारियों , ट्रक व टैक्सी चालकों को ट्रैफिक के नियमों एवं यातायात की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने परिवहन विभाग , ट्रक एवं टैक्सी यूनियन से भी आग्रह किया कि अच्छे कार्य करने वाले चालकों को इनाम देकर हर वर्ष सम्मानित किया जाये। इस दौरान रिपन क्षेत्रीय अस्पपताल शिमला की ओर से 90 चालकों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। 90 चालकों की आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर एआईजी संदीप धवल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed