फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accidents case in himachal, six died.

हिमाचल में हादसे, दो बुजुर्गों समेत छह की मौत

Fri, 16 Oct 2015 08:35 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
road accidents case in himachal, six died.

शिमला के उपमंडल ठियोग के साथ लगते पराला के पास एक कार सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत और दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ठियोग के साथ लगते पराला में कार नंबर डीएल 9 सी 8902 सड़क से करीब 25 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों की पहचान पूर्ण चंद (59) और विनोद (28) के रूप में हुई है। उनका ठियोग अस्पताल में उपचार चल रहा है। ठियोग अस्पताल के डॉक्टर सुभाष ने बताया कि हादसे में घायलों का इलाज किया जा रहा है। जबकि हादसे में दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हमीरपुर में दो युवकों की मौत

road accidents case in himachal, six died.

हमीरपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। भोटा के रोपड़ी पुल के समीप एक बाइक सवार पैरापिट से टकरा कर घायल हो गया। हादसा देर रात पेश आया। इस कारण कोई भी व्यक्ति घायल बाइक सवार को देख नहीं पाया। सुबह जब लोग सैर करते सड़क से गुजरे तो उन्होंने बाइक सवार को सड़क किनारे नाले में घायल अवस्था में पाया।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी भोटा को दी। पुलिस टीम ने युवक को भोटा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव थाना, डाकघर बणी, बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार बिझड़ तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर था। उसकी तीन साल की बेटी, पत्नी और माता है।

उधर पुलिस थाना बड़सर के तहत समताना खुर्द में ट्रैक्टर की पलटने से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ काकू की रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

बारात में शामिल कार गिरी, चालक की मौत

road accidents case in himachal, six died.

चंबा के राजनगर-चकलू मार्ग पर वीरवार सुबह करीब तीन बजे एक कार नौण के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे इसमें सवार चालक की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान तिलक राम (43) पुत्र रिझू राम गांव साहलूई पंचायत टिकरी तथा घायल मनोज कुमार (34) पुत्र शक्ति प्रसाद गांव साहलुंई तथा अमित कुमार (34) पुत्र बलदेव कुमार गांव साहलुंई पंचायत टिकरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहलुंई गांव से राजनगर के लिए बारात गई थी। वहां से वीरवार तड़के तीन बजे तीनों लोग कार में सवार होकर वापस आ रहे थे।

इस दौरान कार नौण के पास अनियंत्रित होकर पचास फीट खाई में जा गिरी। उधर, गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर शादी समारोह में मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए तथा उन्होंने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों में मनोज कुमार की दोनों टांगें टूट गई हैं तथा दूसरे घायल को सिर में चोट आई हैं।

विज्ञापन

चंबा में पिकअप लुढ़की, चालक की मौत

road accidents case in himachal, six died.

उधर, चंबा के ग्राम पंचायत सुंडला के एरुआं मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वाहन चालक घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलम सिंह पुत्र कर्म सिंह गांव भटवां पंचायत सुंडला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर शाम एरुआं में सामान छोड़ने के बाद गाड़ी वापस आ रही थी।

इस दौरान रास्ते में पिकअप सौ मीटर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने चालक नीलम सिंह को देर रात क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने भी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी डीके चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed