फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident: Two laborers of Chopal died, one injured after pickup fell into deep ditch

Road Accident: पिकअप गहरी खाई में गिरने से चौपाल के दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Fri, 08 Dec 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा/देहरादून Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 08:58 PM IST
सार

पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।

विज्ञापन
Road Accident: Two laborers of Chopal died, one injured after pickup fell into deep ditch
पिकअप गाड़ी खाई में गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। हादसा तब हुआ, जब चालक गाड़ी से नीचे था और वाहन अचानक पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे विकासनगर से वाहन चूना लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला के नेरवा तहसील क्षेत्र के चौपाल जा रहा था। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन


हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर चालक वाहन सड़क पर खड़ा कर नीचे उतरा। इस दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर जाने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू कर रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहन लाल (25) पुत्र रतिराम के शवों खाई से बाहर निकाला। दोनों शिमला जिले चौपाल के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गंभीर रूप से घायल विख्यात पुत्र जोगेंद्र सिंह भी चौपाल का ही  रहने वाला है। तहसीलदार  चकराता केडी जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


सतलुज में मिला शव नहीं हो पाई शिनाख्त
वहीं,  पुलिस थाना ब्रौ के तहत सतलुज नदी में एक शव मिलने का मामला सामने आया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस ने निरमंड अस्पताल के शवगृह रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रामपुर से ब्रौ थाने को सूचना मिली कि अवेरी गांव में सतलुज नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को सतलुज नदी से बाहर निकाला। पुलिस थाना ब्रौ के फोन नंबर 82196-81623 पर संपर्क कर सकते हैं। मामले की पुष्टि ब्रौ थाना के एएसआई रमेश ने की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed