फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Accident: Truck driver brakes suddenly, car crashes into the rear; three dead, including a couple from Me

Road Accident: ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे जा घुसी कार, मैहतपुर के दंपती सहित तीन की मौत

Tue, 07 Jul 2026 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 09:30 PM IST
सार

सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति शम्मी जैन के बेटे प्रत्यूष जैन, पुत्रवधु और देहलां निवासी एडवोकेट सुरेश ऐरी की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
Road Accident: Truck driver brakes suddenly, car crashes into the rear; three dead, including a couple from Me
ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे जा घुसी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कुराली बाईपास पर मंगलवार दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जिंदगियां लील लीं। इस सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति शम्मी जैन के बेटे प्रत्यूष जैन, पुत्रवधु और देहलां निवासी एडवोकेट सुरेश ऐरी की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार शम्मी जैन परिवार सहित जींद हरियाणा में अपनी बेटी की शादी के कार्यक्रम के बाद मंगलवार को अपने परिजनों तथा निकट संबंधियों के साथ घर लौट रहे थे। सभी की गाड़ियां एक-दूसरे के आगे पीछे चल रही थीं।

विज्ञापन

 

दोपहर करीब 11:30 बजे कुराली बाईपास के समीप प्रत्यूष जैन की कार के आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार प्रत्यूष जैन उनकी पत्नी तथा एडवोकेट सुरेश ऐरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर आए सांप को बचाने के लिए अचानक जोरदार ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रहे प्रत्यूष जैन को संभालने का मौका ही नहीं मिला और उनकी कार ट्रक के पीछे जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवा क्षेत्र में सक्रिय थे सुरेश ऐरी
उनकी गाड़ी के पीछे माता-पिता तथा अन्य परिजन भी आ रहे थे। खुशियों का भाव लेकर लौट रहे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा कि पंजाब पुलिस से शवों की सुपुर्दगी लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। एडवोकेट सुरेश ऐरी समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। वह मूक बधिर विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल का संचालन देख रहे थे। इसके साथ ही बेसहारा बुजुर्गों के लिए संचालित आश्रय पुरोधा के संचालन में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed