फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident, Tractor full of devotees overturned, 10 people including children injured.

Road Accident HP: श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्चे समेत 10 घायल

Fri, 30 Sep 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

ऊना जिले में शीतला डाडासीबा रोड पर काहरू के पास ज्वालाजी चामुंडा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर शुक्रवार दोपहर को सड़क के बीचोबीच पलट गया। 

विज्ञापन
Road Accident, Tractor full of devotees overturned, 10 people including children injured.
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शीतला डाडासीबा रोड पर काहरू के पास ज्वालाजी चामुंडा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर शुक्रवार दोपहर को सड़क के बीचोबीच पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत 10 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों घायलों को तत्काल चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे चिंतपूर्णी शीतला माता के दर्शन करके डाडासीबा रोड से होते हुए ज्वालाजी और चामुंडा मंदिर को दर्शनों के लिए जा रहे थे। तभी चढ़ाई चढ़ते हुए कैंटर बैक हो गया और सड़क पर पलट गया। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। जिसके पांव में चोट आई है। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल में पहुंच चुकी थी। 

विज्ञापन


इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी भी घायलों की मदद को आगे आया है। मंदिर न्यास के वित्त अधिकारी शमी राज ने घायलों के लिए चाय खाने का इंतजाम करवाया। वहीं, थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल देहरा थाना के अधीन आता है। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दे दी गई है। आगामी कार्रवाई देहरा पुलिस करेगी।  उधर, डाक्टर मोनिका ने बताया कि इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को बाजू टांग और कुछ को सिर पर चोटें आई हैं। सभी घायल चिंतपूर्णी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


घायलों के नाम
कुलदीप सिंह (53), संदीप सिंह (25), अमनदीप कौर (25), बेअंत कौर (19), कुलविंद्र कौर (45), गुरप्रीत सिंह (25), मनप्रीत कौर (33), सुखदेव कौर (65), जगदीप (1) के रूप में हुई है। यह सभी घायल जगराओ और लुधियाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed