फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident on Chandigarh-Manali NH, three tourists from Delhi killed, three injured.

Himachal: चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हादसा, पैरापिट से टकराई कार, पांच साल के बच्चे समेत तीन पर्यटकों की मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू।
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jan 2026 12:04 PM IST
सार

कुल्लू-मनाली के बीच बबेली में सड़क हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। बबेली में पर्यटकों की एक कार गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। 

विज्ञापन
Road accident on Chandigarh-Manali NH, three tourists from Delhi killed, three injured.
अस्पताल में चल रहा घायल का उपचार। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग तीन कुल्लू-मनाली के बीच बबेली में सड़क हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। बबेली में पर्यटकों की एक कार गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई।  हादसे में पांच साल के मासूम सहित तीन पर्यटकों की मौत हुई। हादसे में तीन घायल हैं, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कार में सवार होकर दिल्ली के छह पर्यटक मनाली की ओर से जा रहे थे। बबेली में अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकराई। टक्कर के बाद इसमें सवार पर्यटकों को गंभीर चोटें आईं। आईटीबीपी के जवानों ने घायलों की मदद की। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन


मृतकों व घायलों की सूची
डॉक्टर ने सोनिया अरोड़ा पत्नी साहिल अरोड़ा निवासी एफ/14/7 रोहिणी, सेक्टर 15, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, दीवांश(5)साल, पुत्र सचिन अरोड़ा और साक्षी(27) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सचिन अरोड़ा पुत्र हरीश कुमार अरोड़ा, अभिका(11) पुत्री सचिन अरोड़ा व साहिल वर्मा पुत्र शशि वर्मा निवासी मकान नंबर 413/2 तीसरी मंजिल सुभाष नगर दिल्ली घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई अमल में लाई। पर्यटक सुबह के समय मनाली जा रहे थे। आईटीबीपी के जवान घायलों की मदद के लिए देवदूत बनकर आए। आईटीबीपी ने अपनी एंबुलेंस के माध्यम से ही इन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सड़क हादसे में तीन पर्यटकों की मौत जबकि तीन घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed