फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Jhagatan, Bolero fell into a deep ditch, two died

Shimla News: झगटान में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 11:22 AM IST
सार

 जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Road accident in Jhagatan, Bolero fell into a deep ditch, two died
सड़क हादसा (सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा कोठू संपर्क मार्ग पर वीरवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला वीरवार शाम करीब 4:30 बजे का है। बोलेरों कैंपर कोठू मार्ग पर थी। इसमें महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान और घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। वहीं, कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।-रविंद्र नेगी, डीएसपी रोहड़ू 


 मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है।-राजीव सांख्यान, एसडीएम जुब्बल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed