{"_id":"d8baed44fec19975a1554a833951949f","slug":"road-accident-in-himachal-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसे, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसे, चालक समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिलासपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अलग अलग स्थानों पर ट्रकों के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला हादसा बिलासपुर में हुआ है। यहां एक ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा घुमारवीं के पास हुआ।
विज्ञापन
वहीं, हमीरपुर के भोरंज में एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ।
विज्ञापन
यह ट्राला डाडू से भरेड़ी की ओर जा रहा था। इसमें चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही भोरंज के पास पहुंचा कि अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में डाडू निवासी जैसीराम की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इनमें एक घायल को भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस चालक की तलाश में भी जुट गई है।