फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Himachal: Car rolleddown in 500 feet deep nala at chattri mandi, three died on spot

हिमाचल में सड़क हादसा: 500 फीट गहरे नाले में लुढ़की कार, तीन लोगों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,गोहर (मंडी)/जोगिंद्रनगर
अमर उजाला नेटवर्क,गोहर (मंडी)/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Oct 2021 10:01 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नंबर की कार में तीनों सोधा गांव से छतरी बाजार जा रहे थे।इस दौरान सोधा नाला में कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे तीनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Road accident in Himachal: Car rolleddown in 500 feet deep nala at chattri mandi, three died on spot
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी के दुर्गम क्षेत्र छतरी के राणा बाग के समीप सोधा नाला में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बाप, बेटा और भतीजा शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव कब्जे में ले लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय सचिन पुत्र कृपा राम, 65 वर्षीय हंसराज पुत्र जानकू और 31 वर्षीय महेश पुत्र हंसराज निवासी शोधा के रूप में हुई है। मृतक हंसराज और महेश पिता-पुत्र हैं, जबकि सचिन हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नंबर की कार में तीनों सोधा गांव से छतरी बाजार जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान सोधा नाला में कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे तीनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जहां तीनों के शव इधर-उधर पड़े हुए थे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बेटी का शव देख फूट-फूटकर रोये पिता, बहन बेसुध
उधर, सोमवार को जोगिंद्रनगर में पिता विनोद बेटी का शव देख कर फूट-फूट कर रो पड़े। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गई। बहन नेहा शर्मा भी बेसुध हो गई। ताया प्रमोद भी मौत पर दुखी और स्तब्ध थे। कांगड़ा के देहरा निवासी ज्योति (25) का शव जोगिंद्रनगर के मकडैना में किराये के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। बताया जा रहा है कि मौत करंट लगने से हुई है। ज्योति हिमाचल ग्रामीण बैंक की कर्मचारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिलासपुर: सीर खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

सोमवार को परिजन बेटी का शव लेने पहुंचे थे। पिता विनोद ने बताया कि जब ज्योति ने अपने पैरों पर खड़े होकर आजीविका कमाना शुरू कर दिया तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटी को डोली में बिठाकर विदा करने का सपना देखा था, लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर आ गई। माता मधु शर्मा बेटी की मौत से स्तब्ध हैं। सोमवार को दोपहर बाद देहरा में ही ज्योति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। काफी संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed