{"_id":"616452178ebc3e1dd3696cd1","slug":"bilaspur-two-youths-who-took-bath-in-seer-khad-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सीर खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सीर खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत
Mon, 11 Oct 2021 08:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:35 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से स्कूल और शादी समारोह में गए थे। लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों अन्य दोस्तों के साथ सीर खड्ड में नहाने चले गए। खड्ड में जैसे ही यह युवक नहाने के लिए उतरे तो इनमें से दो युवक डूब गए। वहीं इनके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं की सीर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक घर से स्कूल आया था। दूसरा घर से शादी समारोह में काम करने के लिए गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से स्कूल और शादी समारोह में गए थे। लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों अन्य दोस्तों के साथ सीर खड्ड में नहाने चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमाचल में सड़क हादसा: 500 फीट गहरे नाले में लुढ़की कार, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खड्ड में जैसे ही यह युवक नहाने के लिए उतरे तो इनमें से दो युवक डूब गए। वहीं इनके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जब तक युवाओं को खड्ड से बाहर निकाला तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों युवक जमा एक के छात्र थे, एक घुमारवीं के निजी स्कूल में पढ़ता था और दूसरा सरकारी स्कूल में पढ़ता था। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मृतकों की पहचान अनीश लखनपाल पुत्र भगीरथ गांव व डाकघर कोठी तहसील घुमारवीं व विपिन कुमार पुत्र विजय पाल गांव पलसोटी तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। एक युवक का पिता घुमारवीं ट्रेजरी में कार्यरत है तथा दूसरे का दिहाड़ी मजदूरी करता है। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन