{"_id":"620119f84287b65dc36cc678","slug":"road-accident-in-himachal-car-falls-into-deep-gorge-three-dead-dead-bodies-removed-after-four-hours-of-effort","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
Mon, 07 Feb 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:40 PM IST
सार
किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात भावावैली पठानकोट नाले में आल्टो कार (अप्लाइड फॉर) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
चार घंटे की मशक्कत के बाद खाई से निकाले शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात भावावैली पठानकोट नाले में आल्टो कार (अप्लाइड फॉर) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो मृतकों की पहचान नेपाली मूल के कुंदन उर्फ (लम्मू) (35) चालक, सुनील कुमार (21) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक बाबूराम नेगी (32) गांव क्राबा, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रहने वाले थे। पुलिस थाना भावानगर के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार पूरी तरह से जल गई है।
विज्ञापन
कार में सवार तीन में से दो लोगों के शव भी जले हुए मिले हैं। डीएसपी राजू की अगुवाई में 27 लोगों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर ही मृतकों का पोस्टमार्टम किया। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी राजू ने कहा कि हादसे के कारणों की अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि कार ऊंचाई से सीधी गहरी खाई में जा गिरी, जिसकी वजह से आग लगी होगी।
विज्ञापन