{"_id":"679881406dc8fbd434081aeb","slug":"road-accident-in-chintapurni-uncontrolled-scorpio-car-entered-the-shop-three-devotees-injured-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चिंतपूर्णी में हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी दुकान में घुसी, तीन श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चिंतपूर्णी में हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी दुकान में घुसी, तीन श्रद्धालु घायल
Tue, 28 Jan 2025 12:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:47 PM IST
सार
मुख्य बाजार में मंदिर रोड पर देर रात 2:30 बजे के करीब एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी जगदंबा वैष्णो ढाबा के साथ दुकान के अंदर जा घुसी।
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी दुकान में घुसी, तीन श्रद्धालु घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिंतपूर्णी के मुख्य बाजार में मंदिर रोड पर देर रात 2:30 बजे के करीब एक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी जगदंबा वैष्णो ढाबा के साथ दुकान के अंदर जा घुसी। हादसे में गाड़ी के अंदर माैजूद तीन श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। गाड़ी की टक्कर से दो दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के दौरान गाड़ी में बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद तीनों घायल जालंधर में अपना इलाज करवाने के लिए चले गए।
विज्ञापन
इस घटना में खिलौने की दुकान करने वाले रामकुमार का तीन लाख का नुकसान हुआ है, जबकि एक अन्य दुकानदार वंदना का दो लाख का नुकसान हुआ है। दुकानें टूटने से रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। गाड़ी चालक मनदीप ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। गाड़ी में बैठे सभी लोग माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है। घायलों में मोहित पुत्र अयोध्या दास वंचित नगर थाना जालंधर, सुमन सेठ पत्नी उडीयन सेठ न्यू वंचित नगर जालंधर व मनदीप कुमार पुत्र दर्शन लाल हेड ऑफिस फायर बिग्रेड जालंधर शामिल हैं।
विज्ञापन