{"_id":"638e28f76f9dc641e62932da","slug":"road-accident-car-fell-into-ditch-near-garat-nala-taklech-of-rampur-five-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रामपुर के गैरत नाला तकलेच के पास खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रामपुर के गैरत नाला तकलेच के पास खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल
Mon, 05 Dec 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:53 PM IST
सार
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सोमवार देर शाम को गैरत नाला तकलेच के पास एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सोमवार देर शाम को गैरत नाला तकलेच के पास एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम कार संख्या एचपी10 2666 गैरत नाला तकलेच में 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में चालक सचिन कुमार पुत्र लोभा राम(26) गांव चिखड़ी तकलेच, वीणा(26)पत्नी प्रेम चंद डोगरा वीपीओ धारगौरा, सलोनी(16) पुत्र प्रेम चंद डोगरा, रेखा( 49 ) पत्नी खूब राम गांव सोवाडी तकलेच और आगर दास( 60) गांव बतूना नोगली शामिल हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। कहा कि चालक की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन