{"_id":"63147cc09ce2ef6c7842d192","slug":"road-accident-bolero-fell-into-a-ditch-in-nirmand-kullu-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कुल्लू के नित्थर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कुल्लू के नित्थर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग घायल
Sun, 04 Sep 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Sep 2022 06:27 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर के तहत दुराह पंचायत के साथ लगते शेगरी में रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर के तहत दुराह पंचायत के साथ लगते शेगरी में रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना निरमंड के मुताबिक दुराह के शेगनी गांव के पास रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें वाहन मालिक एवं चालक महिंद्र (38), पुत्र निरथ सिंह, बेटी, पत्नी और एक अन्य महिला को हल्की चोटें आई हैं। चालक महिंद्र को नित्थर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन सड़क के साथ लगते खेत में टिक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन