फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident: Bolero car accident on Chamba-Sarahan road, school students injured

सड़क हादसा: चंबा में बच्चों को स्कूल से घर लाते निजी गाड़ी खाई में गिरी, केजी में पढ़ने वाले मासूम की मौत

Thu, 28 Apr 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Apr 2022 09:35 PM IST
सार

स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही निजी बोलेरो जीप 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में होली हिमालयन स्कूल के केजी के छात्र तीन साल के मासूम दिव्यांश की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और छह बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident: Bolero car accident on Chamba-Sarahan road, school students injured
चंबा में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा-सराहन-भाला मार्ग पर चलनेरा में गुरुवार शाम करीब चार बजे स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही निजी बोलेरो जीप 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में होली हिमालयन स्कूल के केजी के छात्र तीन साल के मासूम दिव्यांश की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और छह बच्चे घायल हो गए। दिव्यांश मात्र 25 दिन ही स्कूल जा पाया। उपायुक्त चंबा ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुदर्शन, विद्यार्थी सात्विक, आराध्या और उमंग को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है।

विज्ञापन




विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए खुद निजी गाड़ी हायर कर रखी थी। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक के गाड़ी पर नियंत्रण खोने से हुआ है। हालांकि तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, एनडीआरएफ, गृह रक्षक जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। उपायुक्त, जिला दंडाधिकारी, उपमंडल अधिकारी, नायब तहसीलदार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतक बच्चे के परिजनों को दस हजार रुपये, टांडा रेफर किए घायलों को दस-दस हजार और मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती घायल बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए। 

ये हुए घायल
हादसे में गौरव (12) पुत्र चमन, सात्विक(8) पुत्र रविंद्र, आराध्य (5) पुत्री रविंद्र निवासी सराहन, अखिल (5) पुत्र मनसा राम गांव भालका, अधर्व (8) पुत्र दुनी चंद निवासी गाल, उमंगल(8) और चालक सुदर्शन पुत्र मनसा राम गांव कलाई शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed