फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident at solan, one died.

जश्न का खुमार, रफ्तार और फिर दर्दनाक हादसा

Thu, 01 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 01 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
road accident at solan, one died.

सोलन परवाणू बाइपास पर देर रात कार दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल है। हादसा बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब दोस्तों का ग्रुप चंडीगढ़ से एक गाड़ी में न्यू ईयर मनाने सोलन की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


परवाणू के पास टिपरा गांव के पास तेज रफ्तार से गाड़ी सड़क डिवाइडर के साथ टकरा गई। चालक के साथ आगे बैठा युवक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शेष पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया जहां से युवकों की हालत गंभीर देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने धारा 279, 37, और 304 ए के तहत चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू क र दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने की है।

मृतक व घायलों के नाम

road accident at solan, one died.

मृतक युवक की पहचान प्रणीत (24) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी फतेहपुर जगाधरी हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं चालक अनिकेत पुत्र अश्वनी कुमार निवासी जीरकपुर, दिनेश कुमार (25) पुत्र रणवीर निवासी गांव लाड़वा कुरूक्षेत्र, जतिन पुत्र राजविंदर निवासी मकान नंबर 1589 सेक्टर 30 चंडीगढ़, विशेष पुत्र राम कुमार निवासी  मकान नंबर 651 विकस नगर कुरूक्षेत्र, अजय अग्रवाल पुत्र शाम लाल उम्र 21 निवासी मकान नंबर 5131 सेक्टर 11 पंचकूला के रूप में हुई है।

पूर्व संध्या पर काटे 10 हजार चालान
नववर्ष की पूर्व संध्या पर घटना पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने जगह जगह पर नाके लगा कर करीब 10 हजार चालान काटे। जिसमें धर्मपुर में 19, परवाणू में 15, कसौली में 2 चालान काट कर जुर्माना वसूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed