फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident at mandi.

सड़क हादसे में कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत

Sat, 07 Feb 2015 07:47 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
road accident at mandi.

सड़क हादसे में नगर परिषद सुंदरनगर के तीन बार रहे अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. एसपी सिंह केसरी की मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. केसरी शुक्रवार शाम सैर के लिए निकले हुए थे। इस बीच उन्हें एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उन्होंने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


आरोपी नाबालिग बाइक चालक भी घायल है। जिसे उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डॉ. एसपी सिंह केसरी शुक्रवार शाम को बीएसएल कालोनी में सैर करने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

कीरतपुर के पास दम तोड़ गए

road accident at mandi.

इस हादसे में डॉ. केसरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ जाते समय कीरतपुर के पास ही उनका निधन हो गया। शनिवार को उनके शव का स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

जिसके उपरांत चांदपुर स्थित शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे। डॉ. केसरी सुंदरनगर नगर परिषद के 1975, 1980 और 1998 में अध्यक्ष रह थे। इसके अलावा वह कई बार पार्षद व प्रदेश सरकार की विभिन्न सलाहकार समितियों के सदस्य भी रह चुके थे। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कार खाई में लुढ़की, दो गंभीर घायल

road accident at mandi.

फतेहपुर पंचायत के नगला गांव के समीप शनिवार सुबह एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक होशियारपुर के दो कारोबारी सरकाघाट की ओर आ रहे थे।

इस बीच फतेहपुर पंचायत के नगला गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट खाई में गिर गई। हादसे में चालक श्रवण पुत्र बख्शी राम आयु 48 वर्ष और गुरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी होशियारपुर घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों स्थानीय पीएचसी के डॉक्टर को मौके पर बुलाकर प्राथमिक उपचार करवाया।

विज्ञापन

एक की दोनों टांगे फ्रैक्चर

road accident at mandi.

इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुरदीप सिंह को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल वर्मा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

उक्त व्यक्ति की दोनों टांगे में फ्रैक्चर हो गई हैं और सिर पर भी गहरी चोटें आई हैं। एसडीएम पवन शर्मा ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल जाना और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed