फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident at kinnaur, one died.

खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
road accident at kinnaur, one died.
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 11 बजे बोलेरो कैंपर एचपी 25-2822 जंगी के पास गहरी खाई में जा गिरी। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के ‌किन्‍नौर में पूह ब्लॉक के जंगी गांव के पास वीरवार देर रात एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे एक युवक की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को रिकांगपिओ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 11 बजे बोलेरो कैंपर एचपी 25-2822 जंगी के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में विवेक नेगी (28), पुत्र स्वर्ण नेगी निवासी रल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। हंस राज (23), पुत्र बलदेव सिंह निवासी रल्ली, राहुल (28), पुत्र चमन सिंह रल्ली निवासी, जय प्रकाश (33), पुत्र भजन दास निवासी बारंग जिला किन्नौर घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी युवा जंगी से आसरंग के लिए किसी शादी में भाग लेने जा रहे थे। इस दौरान जंगी के पास ही हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कानूनगो राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी किन्नौर खुशहाल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया दिया है। पुलिस  मामले की छानबीन में जुटी गई है।

तेज रफ्तार जीप ने मरम्मत कार्य में लगे मजदूर को कुचला

road accident at kinnaur, one died.
लैलण-झिंझणु सड़क के मरम्मत कार्य के समय एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मजदूर को कुचल दिया।

रामपुर बुशहर के ननखड़ी खंड की लैलण-झिंझणु सड़क के मरम्मत कार्य के समय एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मजदूर को कुचल दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान सुशांत के तौर पर हुई है। यह मजदूर ठेकेदार मिलाप सिंह ठाकुर के पास कार्य करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को लैलण-झिंझणु मार्ग की मरम्मत हो रही थी। इस दौरान झिंझणु से नवान की तरफ तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर एचपी 06-575 आ रही थी। इसके चलते जहां पर मजदूर सड़क का कार्य कर रहे थे वहां पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी मजदूर को कुचलती हुई आगे निकल गई।

इस हादसे में मजदूर सुशांत को गहरी चोटें आई और उसे अन्य मजदूरों ने खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरी और सुंडा से जगुणी सड़क के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी सोमदत्त ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed