फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RMSA Director surprise visit to govt girls school dharamshala

निदेशक ने गर्ल्स स्कूल में मारा छापा, क्लासरूम में पहुंचे तो दंग रह गए

Sat, 07 Apr 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 07 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
RMSA Director surprise visit to govt girls school dharamshala
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं देने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या घटने का एक बड़ा कारण शिक्षकों की लापरवाही भी है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने धर्मशाला के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान स्कूल में मात्र 16 छात्राएं ही उपस्थित पाई गईं, जबकि दो अप्रैल से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत 402 छात्राओं ने स्कूल में दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी पढ़ाई शुरू नहीं होने के मामले पर निदेशक ने कड़ा संज्ञान लेकर प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा ने भी निदेशक से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाना भी शुरू नहीं किया

RMSA Director surprise visit to govt girls school dharamshala
प्रतीकात्मक तस्वीर

दो अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहली से लेकर दसवीं कक्षाओं में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

सरकार के आदेशानुसार एडमिशन लेने के साथ ही स्कूलों में शैक्षणिक सत्र भी शुरू किया जाना है, लेकिन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला में सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।

शुक्रवार को राज्य परियोजना निदेशक के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में छठी से नवीं कक्षा की 16 छात्राएं ही स्कूल में हाजिर मिलीं, जबकि स्कूल में 402 छात्राओं ने अभी तक प्रवेश ले लिया है।

शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं करने पर निदेशक ने प्रिंसिपल से जवाबतलबी की है। उधर, जो छात्राएं स्कूल में हाजिर पाई गईं, उन्हें भी पढ़ाना शुरू नहीं किया गया है। शुक्रवार को विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाली यह छात्राएं एक साथ ही बिठाई गई थीं। इस पर निदेशक ने कड़ा एतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed