फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rks workers strike rks workers strike

Shimla News: आईजीएमसी आरकेएस कर्मचारी कल से हड़ताल पर, मरीज झेलेंगे परेशानी

Sun, 25 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
rks workers strike rks workers strike
27 से 31 अगस्त तक छह घंटे और दो सितंबर से पूरे दिन हड़ताल को चेताया
विज्ञापन

नियमित पे स्केल न मिलने के कारण अस्पताल के 53 कर्मचारी हैं सरकार से खफा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी में इलाज करवाने आने वाले मरीजों की पर्चियां नहीं बन पाएंगी। मरीजों की टेस्ट फीस के अलावा स्पेशल वार्ड की फीस जमा करवाने संबंधी जो भी कार्य होंगे, वह व्यवस्था भी ठप हो जाएगी। लिहाजा प्रदेशभर से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को इस दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
आईजीएमसी में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत 53 कर्मचारी अस्पतालों में दस साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। लिहाजा ये कर्मचारी नियमित पे स्केल देने की मांग कर रहे हैं। छह महीने से सरकार इन्हें केवल आश्वासन ही दे रही हैं, ऐसे में अब विरोध स्वरूप इन कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। आरकेएस यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पाल ने 27 अगस्त से हड़ताल पर जाने की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि 27 से 31 अगस्त तक सुबह आठ से दोपहर 2:00 बजे तक हड़ताल की जाएगी। इसके बाद दो सितंबर से पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को करवाया अवगत
आईजीएमसी के आरकेएस कर्मचारियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की हड़ताल से अवगत कराया। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी से इन कर्मियों की फाइल अपने ऑफिस भेजने को कहा। यूनियन ने कहा कि जब तक लिखित में नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed