फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RKS personnel in IGMC Troubles started increasing due to strike

Shimla News: आईजीएमसी में आरकेएस कर्मियों की हड़ताल से बढ़ने लगी मुसीबतें

Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
RKS personnel in IGMC 
Troubles started increasing due to strike
दफ्तर में काम करने वालों से लिया जा रहा काम
विज्ञापन

कार्यालयों में प्रभावित हो रहा है रूटीन का कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों की हड़ताल अब मुसीबत बनना शुरू हो गई है। दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब ओपीडी के पंजीकरण केंद्रों के साथ कैश काउंटर का काम संभालना पड़ रहा है। इस कारण दफ्तर के रूटीन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत कार्यरत 53 कर्मचारी 27 अगस्त से हड़ताल पर हैं। आठ दिन से लगातार हड़ताल के कारण विभिन्न सीटों का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि हड़ताली कर्मचारियों से मिलने के लिए आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर भी पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया। हालांकि कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, वह हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताली कर्मियों में अधिकांश डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते हैं। यह कर्मी रूटीन के कार्यों को निपटाने में पूरी तरह से दक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article