{"_id":"5ccd410dbdec2207571f459a","slug":"rk-verma-may-be-new-chief-of-himachal-pradesh-public-works-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग के नए चीफ हो सकते हैं आरके वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग के नए चीफ हो सकते हैं आरके वर्मा
Sat, 04 May 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग (प्रोजेक्ट) इंजीनियर- इन- चीफ आरके वर्मा लोक निर्माण विभाग (प्रशासनिक) के प्रमुख बन सकते हैं। इधर, हमीरपुर जोन के चीफ इंजीनियर बीआर धीमान को लोनिवि प्रोजेक्ट का इंजीनियर इन चीफ बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सरकारी स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए डीपीसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन के भीतर फाइल मामले को चुनाव आयोग के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। सरकार इसलिए भी ईएनसी की तैनाती जल्द करना चाहती है कि विभाग में विकास कार्यों की फाइलें लंबित पड़ गई हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ आरपी वर्मा और हिमुडा के सीईओ उमेश के सेवानिवृत्त होने से यह पद खाली हो गई है। लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर-इन-चीफ और चीफ इंजीनियर (सीईओ) का पद खाली हो गया है।
विज्ञापन
विभाग के चीफ इंजीनियर को हिमुडा में सीईओ लगाया जाता है। इस पद पर तैनात इंजीनियर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गई है। अब विभाग इन पदों को वरिष्ठता के आधार पर भरने के लिए डीपीसी कर रहा है। एक चीफ इंजीनियर को हिमुडा में सीईओ लगाया जाएगा और धीमान को ईएनसी पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद यहां पर एससी को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर लगाया जाएगा।
वरिष्ठता नहीं होगी दरकिनार
प्रदेश सरकार का मानना है कि लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठता दरकिनार नहीं होगी। जो इंजीनियर वरिष्ठ होगा उन्हें ईएनसी लगाया जाएगा। इधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सेवा विस्तार के मामले को खारिज करने करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, चुनाव आयोग, चीफ सेक्रेटरी बीके अग्रवाल का आभार जताया है।