फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Risk of landslides due to roadwork on the Chamiyana road amidst the rains.

Shimla News: बरसात के बीच चमियाना सड़क के कार्य से भूस्खलन का खतरा

Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Risk of landslides due to roadwork on the Chamiyana road amidst the rains.
भट्ठाकुफर-चमियाना सड़क को किया जा रहा चौड़ा
विज्ञापन

खोदाई के कार्य से पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना की सड़क को चौड़ा करने का कार्य जारी रखा है। सात सौ मीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा करने के लिए मशीनों से कटिंग की जा रही है, जिससे बारिश में पहाड़ी से भूस्खलन की संभावना बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग को अस्पताल के लिए चल रहे ट्रैफिक को सुचारू रखते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी रखना मुश्किल हो रहा है। यदि इस बीच भूस्खलन हुआ तो इससे विभाग के साथ अस्पताल रोज आने-जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आएंगी। दरअसल सात सौ मीटर की इस सड़क के तंग होने से यहां अक्सर लंबा जाम लगता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि सड़क खोलने के लिए लगभग 50 फीसदी कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दायरे में आने वाली वन भूमि के पेड़ों को सुरक्षित बनाने या आवश्यकतानुसार उन्हें काटने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखा है। इस कार्य को पूरा करने का विभाग ने 31 जुलाई लक्ष्य रखा था। वन भूमि के पेड़ों को काटने की मंजूरी मिलने, बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने और पानी के पाइप बदलने में लगे समय के कारण यह कार्य देरी से शुरू हुआ। अब बारिश का सिलसिला शुरू होने से काम को जारी रखने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। इसलिए निर्धारित समय सीमा के भीतर इस कार्य को पूरा कर पाना लोक निर्माण विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द कार्य पूरा करने का है प्रयास
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना को जोड़ने वाली भट्ठाकुफर-चमियाना सड़क के तंग 700 मीटर हिस्से को चौड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग इसे कम से कम समय में पूरा करने का प्रयास कर रहा है। अब तक 50 फीसदी कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। सुरक्षा के लिहाज से पहाड़ी की ओर ब्रेस्ट वॉल और नीचे की ओर डंगे लगाने का कार्य किया जा रहा है। बरसात शुरू होने से कुछ मुश्किलें जरूर पेश आ रही हैं, इसके बावजूद कार्य समय पर पूरा हो, इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। विभाग लगातार इसकी निगरानी कर रहा है।
-नवीन कौंडल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कसुम्पटी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article