फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rishi dhawan takes important tips from sachin tendulkar

इस खिलाड़ी के कारण टीम इंडिया में पहुंचे हैं ऋषि धवन

Tue, 29 Dec 2015 10:01 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
rishi dhawan takes important tips from sachin tendulkar

टीम इंडिया में चुने गए पहले हिमाचली ऋषि धवन ने कहा कि क्रिकेट के भगवान सचिन से प्रेरणा लेकर ही टीम इंडिया में पहुंचा हूं। आईपीएल में सचिन तेंदुलकर के दिए गए टिप्स के कारण मेरा प्रदर्शन और बेहतर हुआ है। अब मेरा लक्ष्य टीम इंडिया के लिए गेंद और बल्ले से आलराउंड प्रदर्शन करने का है ताकि अपनी जगह पक्की कर सकूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर खेलना अलग अनुभव होगा। फील्डिंग में भी सुधार कर रहा हूं। चयन के बाद पहली बार अपने घर मंडी पहुंचे ऋषि ने कहा कि टीम इंडिया का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है।
विज्ञापन


इस पल के लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। देश के बेस्ट 15 खिलाड़ियों में होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करवाता है। रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी और टीम इंडिया ए में खेलने का अनुभव मेरे काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचते ही अभ्यास को पड्डल पहुंचे धवन

rishi dhawan takes important tips from sachin tendulkar

रविवार को घर पहुंचे धवन सोमवार सुबह ही अभ्यास करने अपने होम ग्राउंड पड्डल मैदान पहुंच गए। धवन जब भी फ्री हों अपने दोस्तों और यहां चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में हमेशा भाग लेते हैं। धवन अपने लोकल कोच से भी टच में हैं ताकि अपने प्रदर्शन को और निखार सकें। घर पहुंचने पर धवन के परिजनों और दोस्तों ने उसका हीरो की तरह स्वागत किया।

मध्यक्रम पर ऋषि की नजर
वनडे टीम में ऋषि धवन की नजर मध्यक्रम पर है। रैना की गैर मौजूदगी में धवन को छह नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। धवन गेंद के अलावा बल्ले से भी अच्छा कमाल कर लेते हैं। टीम इंडिया को इस समय एक बेहतर आलराउंडर की ही तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed