फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rishi dhawan selected for bangladesh one day series.

बांग्लादेश के खिलाफ भी दम दिखाएंगे ऋषि धवन

Thu, 10 Sep 2015 09:52 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
rishi dhawan selected for bangladesh one day series.

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने हिमाचल के रणजी स्टार ऋषि धवन पर भी भरोसा जताया है। सोमवार को सीरीज के लिए घोषित इंडिया ए टीम में धवन को भी शामिल किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज बंगलूरू में खेली जानी है।

विज्ञापन


सीरीज का पहला मैच 16, दूसरा 18 और तीसरा मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा। ऋषि धवन रणजी ट्रॉफी में हिमाचल टीम और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियन की तरफ से खेल चुके हैं। इससे पहले भी धवन इंडिया ए का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


पहले भी इंडिया ए का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
राइट हैंड बल्लेबाज तथा मीडियम फास्ट बॉलर ऋषि धवन इससे पूर्व इंडिया ए टीम की तरफ से ट्राई सीरीज में खेल चुके हैं। ऋषि धवन अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से आईपीएल और ट्राई सीरीज में धमाल मचा चुके हैं। ऋषि धवन ने एक छोटे से अंतराल में क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है। आईपीएल पांच सीजन में पंजाब की टीम के लिए ऋषि तीन करोड़ नीलाम हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की कामयाबी से परिजन खुश

rishi dhawan selected for bangladesh one day series.

ऋषि के पिता आरपी धवन ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ही ऋषि को बांग्लादेश से वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया ए में चुना गया है। उन्होंने बताया कि ऋषि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है।

ऋषि धवन का कहना है कि टीम इंडिया ए में चयन को लेकर सूचना मिली है। बांग्लादेश से वन-डे सीरीज के दौरान मैदान में बेस्ट करने के लिए उतरूंगा। मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed