{"_id":"bdc32cdbd1356f675345b9e3d8bc3861","slug":"rishi-dhawan-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम बढ़िया खेले, हार-जीत खेल का हिस्सा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हम बढ़िया खेले, हार-जीत खेल का हिस्सा'
ब्यूरो/अमर उजाला, भूपेंद्र राणा
Updated Sat, 07 Jun 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-7 में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन शानदार रहा। सभी मैचों में हम बहुत बढ़िया खेले। अंक तालिका में भी टीम सबसे ऊपर रही। यह कहना है प्रदेश के स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन का। फाइनल में मिली हार पर कहते हैं कि हार और जीत तो खेल का हिस्सा है।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण मैच में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऋषि धवन इन दिनों अपने घर मंडी पहुंचे हैं। वह रोजाना पड्डल मैदान में अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन
नेट प्रेक्टिस के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में इस आलराउंडर ने कहा कि कोई एक मैच उनके लिए खास नहीं रहा, बल्कि सभी मैचों में उन्होंने गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों वीरेंद्र सहवाग, ग्लेन मैक्सवेल, जॉर्ज बैली, डेविड मिलर जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ खेलने का अपना ही मजा है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलकर काफी कुछ सीखने को मिला।
वह पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे। इस बार उन्हें प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन से खेलने का मौका मिला। इसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
परिवार संग मिटा रहे थकान
प्रदेश के स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन इन दिनों आईपीएल मैचों की थकान मिटाने के लिए अपने घर मंडी पहुंचे हैं। देश में इस समय कोई क्रिकेट मैच न होने पर वह परिवार के साथ आराम कर रहे हैं। धवन के मुताबिक कुछ दिन वह अभी घर पर ही रहेंगे। वह रोजाना सुबह-शाम पड्डल मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। स्कूल के समय भी वह इसी मैदान पर खेला करते थे।