फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rift In Himachal Congress Sukhu went to Delhi

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, सुक्खू हाईकमान से मिलने दिल्ली रवाना

Thu, 14 Jun 2018 02:40 PM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Thu, 14 Jun 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Rift In Himachal Congress Sukhu went to Delhi

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस गुटों से मिली शिकायतों की पोटली लेकर पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल दिल्ली लौट गई हैं, लेकिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू रजनी पाटिल के जाने से पहले ही हाईकमान से मिलने देर रात दिल्ली रवाना हो गए। दूसरी तरफ वीरभद्र समर्थकों ने 16 जून को कांगड़ा में एक सम्मेलन रखा है।

विज्ञापन


इसमें विरोधी धडे़ के पार्टी नेताओं को नहीं बुलाया गया है। प्रभारी बनने के बाद पाटिल सोमवार को पहली बार हिमाचल आईं। उनके स्वागत में सुक्खू ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन शिमला में बैठक बुलाई। इसमें न तो वीरभद्र पहुंचे और न उनके खेमे के नेता और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री।
विज्ञापन


इससे कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हुई है। दूसरे ही दिन पाटिल ने वीरभद्र सिंह से उनके घर पर पहुंच कर उनकी शिकायत सुनीं। उधर सुक्खू के करीबियों ने बताया कि वह दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। वह प्रदेश में कांग्रेस में उपजे राजनीतिक हालात पर भी राहुल गांधी से बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा से हाईकमान पर दबाव बनाएगा वीरभद्र गुट

Rift In Himachal Congress Sukhu went to Delhi

शिमला में राज्य प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर करने के बाद वीरभद्र गुट खुले तौर पर कांगड़ा से हाईकमान पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा। सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने और लोकसभा चुनाव में मनपसंद प्रत्याशी उतारने के लिए हाईकमान पर दबाव बनाने को वीरभद्र गुट ने कांगड़ा में सम्मेलन बुलाया है।

16 जून को दोपहर 3 बजे धर्मशाला के होटल डी पोलो में आयोजित होने वाले सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांगड़ा जिला के सभी वर्तमान और पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया है। लेकिन, अक्सर वीरभद्र सिंह के विरोधी कहे जाने वाले पुराने नेताओं को इस सम्मेलन का न्योता नहीं दिया गया है।

माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में वीरभद्र सिंह और उनकी तिकड़ी सुधीर, मुकेश, राजेंद्र राणा अपना-अपना हित साधना चाहते हैं। वीरभद्र सिंह के कंधों पर सवार होकर सुधीर और राजेंद्र राणा लोकसभा चुनाव का टिकट और मुकेश अग्निहोत्री सीएम पद की कुर्सी के लिए दावेदारी की लॉबिंग शुरू करना चाहते हैं।

वहीं, वीरभद्र सिंह भी इस सम्मेलन के जरिए हाईकमान को जताना चाहेंगे कि अभी तक सियासी मोल-भाव करने की उनकी ताकत कम नहीं हुई है। वीरभद्र सिंह ने शिमला में राज्य प्रभारी के समक्ष अपने तेवर दिखा दिए थे। शिमला में राज्य प्रभारी की बैठक में कांग्रेस के 21 में से सिर्फ 5 विधायकों ने शिरकत की थी।

वरिष्ठ नेताओं को नहीं बुलाया

Rift In Himachal Congress Sukhu went to Delhi

मुझे कोई न्योता नहीं मिला : विप्लव 
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 16 जून को आयोजित होने जा रहे कांग्रेस के सम्मेलन के बारे में मुझे कोई न्योता नहीं मिला है। अगर सम्मेलन आयोजित हो रहा है तो अच्छी बात है। - विप्लव ठाकुर, राज्यसभा सांसद, कांग्रेस 

नहीं मिला निमंत्रण : बाली 
धर्मशाला क्षेत्र में 16 जून को आयोजित होने जा रहे कांग्रेस के सम्मेलन के बारे में मुझे कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इन दिनों मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए सम्मेलन में नहीं जा पाऊंगा। - जीएस बाली, पूर्व मंत्री  

कांग्रेस में अब अपमान हो रहा : चंद्रेश 
कांगड़ा जिला में कांग्रेस के सम्मेलन का मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। मुझे तो अब कांग्रेस के कार्यक्रमों में बुलाया ही नहीं जा रहा। हिमाचल कांग्रेस में अपमान हो रहा जबकि राजस्थान में सम्मान दिया जा रहा। - पूर्व मंत्री, चंद्रेश कुमारी

हमीरपुर में लोस चुनावों की आहट शुरू

Rift In Himachal Congress Sukhu went to Delhi

लोकसभा चुनाव को भले ही अभी वक्त है लेकिन हमीरपुर में इसकी आहट शुरू हो गई है। प्रदेश में नई सरकार बनने से चार माह पहले जो हलचल जिला में थी, अब वो दोबारा है। 15 जून को जिला में कांग्रेस का सम्मेलन होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व शहरी एवं विकास मंत्री सुधीर शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता शिरकत करेंगे।

वहीं, 16 जून को हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज के बहाने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। खेल महाकुंभ और सांसद मोबाइल योजना के बहाने भाजपा की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

खेल महाकुंभ में खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, विस उपाध्यक्ष हंसराज समेत अन्य नेताओं का संसदीय क्षेत्र में दौरे हो चुके हैं। उधर, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने यहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि राणा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन के बहाने अपने बेटे अभिषेक राणा को लांच करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक सलाहकार रहने के बाद अभिषेक राणा को ऊना युवा कांग्रेस जिला का प्रभारी भी बनाया गया है।

इसके अलावा अभिषेक राणा युकां में प्रदेश सचिव और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। वहीं, कांग्रेस सम्मेलन के एक दिन बाद मेडिकल कॉलेज के बहाने भाजपा मेडिकल कॉलेज के बहाने भीड़ जुटाएगी। हालांकि भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम न होकर यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन एक साथ दोनों राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रमों पर जिला के लोगों की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed