फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Ridge ground will be 11 meter wide commercial complex will also be built

Shimla News: रिज मैदान होगा 11 मीटर चौड़ा, व्यावसायिक परिसर भी बनेगा; इतने करोड़ रुपये से हो रही स्टेबलाइजेशन

Sat, 12 Oct 2024 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 10:50 AM IST
सार

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग इस पर 68 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। रिज मैदान का स्टेबलाइजेशन (संतुलित करना) किया जा रहा है। इससे रिज मैदान मजबूत नहीं बल्कि 11 मीटर चौड़ा भी होगा। 

विज्ञापन
Shimla News Ridge ground will be 11 meter wide commercial complex will also be built
दिसंबर तक पूरा होगा रिज स्टेबलाइजेशन प्रोजेक्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए चल रहा निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस पर 68 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसमें रिज मैदान का स्टेबलाइजेशन (संतुलित करना) किया जा रहा है। इससे रिज मैदान मजबूत नहीं बल्कि 11 मीटर चौड़ा भी होगा। यही नहीं नगर निगम ने रिज मैदान में तैयार हो रहे नए परिसर के उपयोग को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें निचली मंजिलें वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए और ऊपरी मंजिल बच्चों के मनोरंजन के लिए समर्पित होंगी।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को स्टेट हेरिटेज कमेटी के पास भेजा है, जिससे नक्शे में आवश्यक बदलाव कर मंजूरी प्राप्त की जा सके। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को स्थिर करने का काम वर्ष 2021 में शुरू किया था। परियोजना का उद्देश्य रिज मैदान के किनारे की मिट्टी और ढांचे को मजबूती देना है ताकि भविष्य में धंसने का खतरा न रहे। इस कार्य के लिए पहाड़ के किनारों पर 20 मीटर गहरी 1000 से अधिक पाइल्स (लोहे का पाइप जिसमें चार सरिये डालकर कंक्रीट भरा जाता है) लगाई गई हैं।

विज्ञापन

इस तकनीक से मजबूत होगा रिज मैदान
रिज मैदान को स्थिर बनाने के लिए एसडीए (सेल्फ ड्रिलिंग एंकर) का भी उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक पहाड़ में सरिये डालने के लिए विशेष रूप से कारगर है। एसडीए फास्टनर्स का उपयोग करके रिज मैदान के किनारे एक मजबूत संरचना बनाई जा रही है, जोकि एंकर प्वाइंट का काम करेगी और मैदान के ढांचे को स्थिर बनाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद रिज मैदान 11 मीटर तक चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही रिज मैदान के नजदीक व्यू प्वाइंट का निर्माण भी पद्मदेव कांप्लेक्स की तरह किया जा रहा है। इससे सैलानी शहर के सुंदर नजारे का आनंद ले सकेंगे।

यह कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रिज मैदान की स्थिरता सुनिश्चित होगी बल्कि यहां वाणिज्यिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में नई सुविधाएं भी मिलेंगी- प्रवीन वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed