{"_id":"633593841092070808291c4d","slug":"revised-top-10-list-of-class-10th-released-number-of-toppers-reached-103","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Toppers List: 10वीं कक्षा की संशोधित टॉप-10 लिस्ट जारी, 103 पहुंच गई टॉपरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 10th Toppers List: 10वीं कक्षा की संशोधित टॉप-10 लिस्ट जारी, 103 पहुंच गई टॉपरों की संख्या
Fri, 30 Sep 2022 12:08 PM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:08 PM IST
सार
सितंबर में बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में टापरों की संख्या अब 103 पहुंच गई है। इसमें 86 छात्राएं, जबकि 17 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर जून माह में घोषित की गई दसवीं कक्षा के टॉपरों की सूची में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद बड़ा संशोधन हुआ है। जून-जुलाई में बोर्ड की ओर से घोषित की गई टॉप-10 सूची में 77 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया था। सितंबर में बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में टापरों की संख्या अब 103 पहुंच गई है। इसमें 86 छात्राएं, जबकि 17 छात्र शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद 10वीं कक्षा की नई मेरिट लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी की गई संशोधित मेरिट लिस्ट में अब 19 और छात्राओं ने अपना स्थान टॉप-10 मेरिट लिस्ट में बनाया है, छात्राओं की संख्या अब 86 हो गई है। वहीं दूसरी ओर संशोधित मेरिट लिस्ट में शामिल हुए नए 26 छात्र-छात्राओं में से मात्र सात छात्र ही इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं। नई मेरिट लिस्ट में मंडी जिले से सबसे अधिक नौ छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। पहले से ही टॉप पर रहे हमीरपुर जिले में पांच और छात्र-छात्राएं नई मेरिट लिस्ट जुड़े हैं। बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी का कहना है कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद दसवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में बदलाव हुआ है। कई नए छात्र इस सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
किस जिले से कितने टॉपर
जिला अब पहले
बिलासपुर 14 12
चंबा 02 01
हमीरपुर 28 23
कांगड़ा 12 08
कुल्लू 05 04
मंडी 22 13
शिमला 02 02
सिरमौर 03 03
सोलन 04 03
ऊना 11 08