फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   revise rates of food items in shimla.

राजधानी में अब ये होंगे खाद्य पदार्थों के दाम

Sun, 25 Jan 2015 11:24 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
revise rates of food items in shimla.

जिला शिमला में खाद्य पदार्थों के दाम तय कर दिए गए हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बीते साल नवंबर महीने में घोषित की रेट लिस्ट से कोई बदलाव नहीं किया है। 9 रुपये में चाय, 19 रुपये में परांठा और 58 रुपये में फुल डाइट मिलेगी। डीसी ने तय दाम से अधिक वसूलने वाले कारोबारियों को कार्रवाई की कड़ी चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकृत होटलों, रेस्टोरेंटों में चाय 9 रुपये प्रति कप, समोसा 9 रुपये प्रति पीस, चावल-दाल-सब्जी और चार चपाती सहित पूरा भोजन 58 रुपये, एक चपाती 5 रुपये 50 पैसे, चिकन कढ़ी 80 रुपये प्रति प्लेट, मीट 95 रुपये प्रति प्लेट जिसमें कम से कम पांच पीस हों।
विज्ञापन

दाल फ्राई 35 और सादा परांठा 12 रुपये में

revise rates of food items in shimla.

दाल फ्राई 35 रुपये प्रति प्लेट, सादा प्रति परांठा 12 रुपये, भरवां प्रति परांठा 19 रुपये, मौसमी सब्जी 35 रुपये प्रति प्लेट, चाउमीन 40 रुपये प्लेट, रायता दही 18 रुपये, चने और सब्जी सहित दो भटूरे 35 रुपये, दो समोसे चने सहित 35 रुपये प्रति प्लेट रेट निर्धारित की है। दूध टीन खुला 30 रुपये प्रति लीटर, उबला दूध 40 रुपये लीटर, चीनी मिला दूध 45 रुपये, दही 55 रुपये, पनीर 225 रुपये प्रति किलों बिक्री हेतु दरें निर्धारित की गई हैं।

इसके अलावा शिमला शहर में बकरे और भेड़ के मांस की कीमत 280 रुपये प्रति किलो, जिला शिमला के अन्य भागों में 295 रुपये प्रति किलो, चिकन जिंदा 125 रुपये किलो, चिकन र्ड्सेड 145 रुपये, ब्रॉयलर जिंदा 150 रुपये प्रति किलो, ब्रॉयलर र्ड्रेस्ड 170 रुपये, मछली 100 रुपये प्रति किलो, सुअर का मांस 130 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed