{"_id":"61e01a28c52f9972335074c5","slug":"review-meeting-for-central-university-of-himachal-pradesh-jadrangal-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: सीयू कैंपस की एफसीए अनुमति के लिए एक हफ्ते में भेजा जाएगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: सीयू कैंपस की एफसीए अनुमति के लिए एक हफ्ते में भेजा जाएगा मामला
Thu, 13 Jan 2022 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:56 PM IST
सार
जदरांगल में बनने वाले विवि के परिसर की निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक में वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। गैर वन भूमि में शुरुआत में खेल मैदान और पार्क आदि का काम मार्च-अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि जदरांगल में बनने वाले विवि परिसर के लिए आवंटित वन भूमि की एफसीए अनुमति के लिए मामला एक सप्ताह के भीतर भेजा जाएगा। कैंपस के लिए आवंटित गैर वन भूमि पर निर्माण संबंधी जो कुछ आपत्तियां थीं, वे दूर कर ली गई हैं। जदरांगल में बनने वाले विवि के परिसर की निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक में वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
गैर वन भूमि में शुरुआत में खेल मैदान और पार्क आदि का काम मार्च-अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है। विधायक विशाल नैहरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण संबंधी जो केस एफसीए के लिए भेजा गया था, उसमें लगभग छह आपत्तियां थीं। इसमें पहली आपत्ति जीएसआई (जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) को लेकर थी, जो पहले ही समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
जीएसआई ने जो प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की थी, उसमें यह बताया गया था कि जदरांगल में जो मुख्य भूमि है, वह निर्माण के लिए उपयुक्त है। वह रिपोर्ट विवि के पास आ गई है। कुछ और आपत्तियां थीं, जिनमें सड़क संबद्धता का मामला भी था, जो 16 अलग-अलग भूखंड विश्वविद्यालय को दिए गए हैं, उसे आपस में सड़क से कैसे संबद्ध किया जाए तो उस संबंध में संबंधित विभाग ने रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। बिजली से संबंधित कुछ आपत्तियां थीं, उनका भी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
पानी से संबंधित आपत्ति और सीवरेज से संबंधित कार्य को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में जनसंपर्क विभाग के निदेशक डॉ. सुमन शर्मा, वित्त अधिकारी नरेंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, प्रशासन की ओर से एसडीएम और सीपीडब्ल्यूडी अधिकारी, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।