फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Returning Officer appointed for Zila Parishad, Panchayat and Panchayat elections

Shimla News: जिला परिषद, पंस, पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Returning Officer appointed for Zila Parishad, Panchayat and Panchayat elections
खास खबर
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अधिसूचना, एसडीएम जिला परिषद और तहसीलदार-बीडीओ होंगे पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारी
जिप के 25, पंस के 224, पंचायतों में 441 पदों पर होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला परिषद, पंचायत समिति (पंस) समेत 441 पंचायतों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जिले में जिला परिषद के 25, पंस के 224 और पंचायतों के 441 पदों पर चुनाव होंगे।


एसडीएम रामपुर जिला परिषद वार्ड ज्यूरी, झाकड़ी, नरैण और बगलती के अलावा पंचायत समिति रामपुर और ननखड़ी के लिए रिटर्निंग अधिकारी होंगे। उप मंडलाधिकारी रोहड़ू जिला परिषद वार्ड सीमा रंटाड़ी, खशधार, भलूण, टिक्कर के अलावा पंचायत समिति छौहारा और रोहड़ू के रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। उपमंडल अधिकारी डोडरा क्वार जिला परिषद वार्ड क्वार के साथ पंचायत समिति छौहारा की पांच पंचायतों का भी जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम जुब्बल जिला परिषद वार्ड सरस्वती नगर और बढ़ाल के साथ पंचायत समिति जुब्बल के रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। एसडीएम कोटखाई जिला परिषद वार्ड कलबोग समेत पंचायत समिति कोटखाई के रिटर्निंग अधिकारी होंगे। एसडीएम कुपवी जिला परिषद वार्ड चड़ोली के साथ पंचायत समिति कुपवी का जिम्मा देखेंगे। एसडीएम चौपाल जिला परिषद वार्ड नेरूवा, गोरली मड़ावग और पंचायत समिति चौपाल के रिटर्निंग अधिकारी होंगे। एसडीएम ठियोग जिला परिषद वार्ड घोड़ना, टियाली और क्यार के अलावा पंचायत समिति ठियोग का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम शिमला को भी बड़ी जिम्मेदारी
एसडीएम शिमला ग्रामीण जिला परिषद वार्ड मशोबरा, बढ़ई, धामी और बल्देयां के रिटर्निंग अधिकारी होंगे। साथ ही पंचायत समिति मशोबरा, टुटू का काम भी देखेंगे। एसडीएम सुन्नी खटनोल वार्ड के साथ पंचायत समिति बसंतपुर के आरओ होंगे। एसडीएम कुमारसैन जिला परिषद वार्ड कुमारसैन और भुट्टी के साथ पंचायत समिति नारकंडा का जिम्मा संभालेंगे।




पंचायतों में तहसीलदार, बीडीओ होंगे रिटर्निंग अधिकारी
जिला परिषद वार्डाें में सभी 13 तहसीलों के तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की जिम्मेदारी दी है। वहीं 441 पंचायतों के लिए रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर तहसीलदार, बीडीओ जिम्मा देखेंगे। नायब तहसीलदार सुन्नी बसंतपुर विकास खंड की 26 पंचायतों, नायब तहसीलदार ननखड़ी अपने विकास खंड की 18, नायब तहसीलदार रामपुर 39, बीडीओ जुब्बल अपने विकास खंड की 25, बीडीओ कोटखाई 27, बीडीओ कुपवी 18, बीडीओ मशोबरा काे 32, बीडीओ नारकंडा को 31, बीडीओ चौपाल को 51, बीडीओ ठियोग 64, बीडीओ छौहारा को 31, बीडीओ रोहड़ू को 40 और बीडीओ टुटू अपने विकास खंड की 34 पंचायतों का रिटर्निंग अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article