{"_id":"618a6f268755ae3b1b689bc4","slug":"retired-major-general-gd-bakshi-hits-out-at-taliban-turkey-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडी बख्शी: तालिबान-तुर्की की शह पर पाक बिगाड़ रहा जम्मू-कश्मीर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडी बख्शी: तालिबान-तुर्की की शह पर पाक बिगाड़ रहा जम्मू-कश्मीर का माहौल
Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, परागपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, परागपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:18 PM IST
सार
सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि हिमाचली वीरों के कारनामे आज भी कायम हैं। इसी हिमाचल की पावन धरती पर कैप्टन विक्रम बत्रा व संजय कुमार जैसे परमवीर चक्र विजेता हुए हैं।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मेजर जनरल जीडी बख्शी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त मेजर जनरल व रक्षा विशेषज्ञ डॉ. जीडी बख्शी ने कहा कि तालिबान और तुर्की की शह पर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहा है। तुर्की विश्व का खलीफा बनने के सपने देख रहा है। बख्शी बुधवार को आजाद हिंद फौज के सेनानियों के परिवारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो माहौल बन रहा है, वह होने वाले महाभारत का है। इसलिए हमें लड़ने के लिए तैयार रहना है और हम लड़कर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं और खुली हवा में आजादी का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पावन भूमि में आने के दो मकसद हैं। पहला इस कार्यक्रम में आना और दूसरा कर्नल मेहर दास की मूर्ति पर पुष्प भेंट करना।
विज्ञापन
जो देश अपने शहीदों को भूल जाता है, उसका वजूद नहीं बचता। इस दौरान जीडी बख्शी ने महाभारत के समय की गाथा सुनाते हुए कहा कि हिमाचली वीरों के कारनामे आज भी कायम हैं। इसी हिमाचल की पावन धरती पर कैप्टन विक्रम बत्रा व संजय कुमार जैसे परमवीर चक्र विजेता हुए हैं। पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के मेजर सोमनाथ को मिला। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं इस धरा को नमन करता हूं।
विज्ञापन