{"_id":"6214f641f7eebb553d0a3363","slug":"result-of-written-examination-of-agricultural-university-recruitment-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: कृषि विश्वविद्यालय भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: कृषि विश्वविद्यालय भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Tue, 22 Feb 2022 08:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:12 PM IST
सार
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। विवि ने यह परीक्षा विभिन्न पदों के लिए करवाई थी।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में साल 2021 में कई पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम विवि ने मंगलवार को घोषित कर दिया है। इसे अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। विवि ने यह परीक्षा विभिन्न पदों के लिए करवाई थी। इसमें दो लाइब्रेरी सहायक, एक जूनियर प्रोफेशनल सहायक, दस फील्ड सहायक, नौ लैबोरेटरी अटेंडेंट, चार क्लर्क, पांच स्टेनो टाइपिस्ट और 50 जूनियर आफिस सहायकों के पदों के लिए 2021 में लिखित परीक्षा हुई थी। विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
असिस्टेंट लाइब्रेरियन का एक पद भरा, दो रह गए खाली
वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन पोस्ट कोड 827 के तीन पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें महज एक पद भरा गया है, जबकि दो पद अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रहे हैं। इन पदों के लिए 1233 ने आवेदन किया था। इनमें से 263 पात्र पाए गए। लिखित परीक्ष में 27 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से दस ने लिखत परीक्षा उत्तीर्ण की। जिन्हें बीती 27 जनवरी को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि रोलनंबर 827000062 चयनित हुई हैं, जबकि दो पद पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रहे हैं।
विज्ञापन