फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   result of talant of the city

पढ़िए, टैलेंट ऑफ द सिटी परीक्षा का रिजल्ट

Tue, 04 Nov 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
result of talant of the city

अवनी सानवी विद्या मंदिर संजौली और लक्कड़ बाजार ने टैलेंट आफ द सिटी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। आठवीं कक्षा में सेंट एडवर्ड के प्रज्जवल सूद ने प्रथम, डीएवी न्यू शिमला के आयूष ठाकुर ने द्वितीय तथा चैल्सी की रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


नौवीं कक्षा में डीएवी लक्कड़ बाजार के हिमांशु वर्मा पहले, लक्की शर्मा दूसरे और लोरेटो कान्वेंट ताराहाल की प्रियांबदा तीसरे स्थान पर रहीं। दसवीं में सेंट एडवर्ड के पवन मोहन डोगरा ने पहला, पूरव सूद ने दूसरा और चितरंजन जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को टेबलेट और स्कालरशिप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में भाग लेने वाले सभी कक्षा के टाप 40 रैंक पाने वाले छात्रों को विद्यामंदिर की ओर से स्कालरशिप, सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो दिए जाएंगे। अवनी सानवी विद्यामंदिर के निदेशक बीजे डोगरा एवं नीना गुप्ता सहित सभी अध्यापकों ने बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी। डोगरा ने बताया कि ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के लिए टैलेंट आफ द सिटी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवीं, नौवीं और दसवीं की प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा परिणाम जानने के लिए हमारी वेव साइट www.asvshimla.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed