फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Result declared for the Screening test of Assistant Professor college cadre Sanskrit and Physics recruitment

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत और भौतिकी के स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित

Thu, 09 Mar 2023 11:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 11:21 PM IST
सार

लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज केडर) संस्कृत और भौतिकी के पदों की भर्ती के लिए आयोजित ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
Result declared for the Screening test of Assistant Professor college cadre Sanskrit and Physics recruitment
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज केडर) संस्कृत और भौतिकी के पदों की भर्ती के लिए आयोजित ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत के लिए 58 अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण के लिए हुआ है।  आयोग के अनुसार जल्द ही इन अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी के पदों के लिए 101 उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया गया है और इन्हें व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज केडर) के इन पदों को अनुबंध आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में भरा जा रहा है। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्न के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed