फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   reshuffle in Himachal cabinet After lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल कैबिनेट में होगा फेरबदल: सीएम

Tue, 23 Apr 2019 07:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
reshuffle in Himachal cabinet After lok sabha election 2019
jairam thakur - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा। इसमें लोकसभा चुनाव में मंत्रियों और विधायकों को अच्छी परफॉर्मेंस का तोहफा मिलेगा। मंगलवार को नूरपुर में पत्रकारों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार में कांग्रेस से कहीं आगे है।

विज्ञापन


पिछली बार भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें जीती थीं और इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस बार भी चारों लोकसभा सीटे जीतेंगे। इस बार केंद्र में मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं से देश में विकास हुआ है और इन योजनाओं का आम लोगों को लाभ मिला है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के कांग्रेस में जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा में आए ही कब थे। हालांकि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में जाने का दुख है और इसकी भरपाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का काम प्रदेश की चारों सीटें जिताएगा

जयराम ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान, जिसमें उन्होंने  जयराम तजुर्बा ले रहे हैं, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के बुजुर्ग नेता हैं, उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जहां तक मेरे राजनीतिक तजुर्बे का सवाल है तो मैं पिछले 22 साल से राजनीति में हूं।

इस दौरान पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी रहा, मंत्री भी रहा, पांच बार विधायक भी रहा। तजुर्बा बयानबाजी से नहीं, बल्कि काम से मिलता है। इन चुनावों में सरकार का काम प्रदेश की चारों सीटें जिताएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति नाजुक है, जिसका उदाहरण है कि प्रत्याशियों की घोषणा तीन चरणों में की। हार के डर से बड़े नेता चुनाव से कन्नी काट गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, विधायक राकेश पठानिया, भरमौर के विधायक जिया लाल और भाजपा प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed