फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Reservation roster issued for the post of Panchayat Samiti member and chairman in Kullu district

कुल्लू जिले में पंचायत समिति सदस्य और अध्यक्ष समेत जिला परिषद पद का आरक्षण रोस्टर जारी

Tue, 15 Dec 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Reservation roster issued for the post of Panchayat Samiti member and chairman in Kullu district
कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश  के कुल्लू जिले में पंचायत प्रधान पदों के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिला कुल्लू की 103 पंचायत समितियों के आरक्षण के साथ बीडीसी अध्यक्ष पद के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है।  आरक्षण रोस्टर में 36 बीडीसी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 34 पर पुरुष चुनाव लडे़ंगे  इसके अलावा 17 पद अनुसूचित जाति महिला और 14 पद अनुसूचित जाति के लिए रखे हैं। साथ ही बीडीसी के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। कुल्लू व आनी में महिला, नग्गर व निरमंड में पुरुषों को अध्यक्ष बनाया जाएगा। बंजार का बीडीसी अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है। नग्गर खंड से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बीडीसी वार्ड वशिष्ठ, चंसारी व जगतसुख, निरमंड से खरगा, घाटू व कोट, आनी खंड से लझेरी व लगौटी, बंजार से कलवारी व सराज, कुल्लू खंड से बजौरा, शिलानाल, ज्येष्टा व कोठीसारी, अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए हलाण-दो, नसोगी व सरसेई, निरमंड से कुशवा, अरसू, राहणू व भालसी, आनी से रोपा, बटाला व तलूणा, बंजार के कोठीचैहणी व शिल्ली तथा कुल्लू से कसोल, शिलीहार, बाशिंग, डुखरीगाहर व देवगढ़गोही, नग्गर खंड से अनुसूचित जनजाति के लिए प्रीणी तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए शलीन वार्ड को आरक्षित किया गया।

विज्ञापन


 नग्गर खंड से महिला वर्ग के कटराईं, शनाग, लरांकेलो, रायसन, पलचान, दुआड़ा, देवगढ़, मंडलगढ़ व करजां, निरमंड खंड से त्वार, चायल, बाड़ी व ब्रौ, आनी खंड से जाबन, डिंगीधार, कराणा, बुच्छैैर, दलाश, बंजार से कोटला, खाबल, बलागाड़, धाउगी, तांदी व तुंग तथा कुल्लू खंड से चौंग, परगानू, भलाण-दो, मणिकर्ण, जरड़भुट्टी कॉलोनी, जल्लूग्रां, बरशैणी, शिलीराजगिरी, भल्याणी, डुघीलग, रोट वार्ड रखे गए। नग्गर खंड से अनारक्षित वार्ड पनगां, चतानी, कराड़सू, पुईद, नग्गर, अरछंडी, गाहर व बुरूआ, निरमंड में बाहवा, देहरा, दुराह व सराहण, आनी खंड में टकरासी, मुहान, पलेही, बखनाओं तथा देउठी, बंजार खंड से चनौन, मंगलौर, गोपालपुर, देहुरीधार व सुचैहण तथा कुल्लू खंड से भुईन, मौहल, नरैश, बल्ह, बंदरोल, बराधा, हाट, चौपाड़सा, मंझली, दनोगी तथा हुरला वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

 

पंचायत समिति सदस्य का रोस्टर यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष के रोस्टर के लिए यहां क्लिक करें

जिला परिषद का रोस्टर यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed