{"_id":"5dfcc8ed8ebc3e881b4c2f42","slug":"rera-new-office-for-shrikant-baldi-innova-crysta-worth-rupee-25-lakh-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्दी के लिए सज रहा नया दफ्तर, खरीद रहे 25 लाख की इनोवा क्रिस्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्दी के लिए सज रहा नया दफ्तर, खरीद रहे 25 लाख की इनोवा क्रिस्टा
Sat, 21 Dec 2019 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्ति से पहले ही नियुक्ति मिलने के बाद मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी के लिए मजीठा हाउस में नया दफ्तर सजना शुरू हो गया है। 50 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी सरकार ने रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अध्यक्ष के लिए 25 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा टॉप मॉडल खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। अध्यक्ष का मासिक वेतन 2.25 लाख रुपये होगा जबकि सदस्यों के लिए अभी वेतन और गाड़ी का फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सरकार रेरा में प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजेगी। मुख्य सचिव कार्यालय और डीपीआर से एक-एक कर्मचारी का रेरा में जाना तय है जबकि टीसीपी, शहरी विकास विभाग और हिमुडा से भी कर्मचारियों और वास्तुकारों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाना है। कौन-कौन से कर्मचारी व अधिकारी रेरा में जाएंगे, यह अध्यक्ष की पसंद पर निर्भर करेगा। बताया जा रहा है कि इनोवा क्रिस्टा टॉप मॉडल की कीमत साढ़े 23 लाख रुपये है जबकि ऑन रोड यह 25 लाख रुपये के आसपास बैठेगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति होंगे। नए साल में वह रेरा में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ ही सदस्य पूर्व आईएएस अधिकारी बीसी बडालिया और वास्तुकार राजीव वर्मा भी पद ग्रहण करेंगे। बाल्दी और सदस्यों का कार्यकाल पांच-पांच साल रहेगा जबकि स्टाफ सेवानिवृत्ति आयु तक सेवाएं देंगे। बताया जा रहा है कि जब तक रेरा के लिए पद सृजित नहीं किए जाते, तब तक प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ सेवाएं देता रहेगा।
विज्ञापन