{"_id":"61e2f26c38800e15171d2ec2","slug":"republic-day-state-level-function-to-be-held-in-shimla-governor-will-preside","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: शिमला में होगा राज्यस्तरीय समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: शिमला में होगा राज्यस्तरीय समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता
Sat, 15 Jan 2022 09:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:42 PM IST
सार
26 जनवरी को रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिलास्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 26 जनवरी को रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिलास्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोलन, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर चंबा में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ऊना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग मंडी में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री के साथ गणतंत्र दिवस समारोह पर चंबा में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन