फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Republic Day parade rehearsal in minus 11 degree temperature in keylong himachal

यहां माइनस 11 डिग्री तापमान में हुई गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल

Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Republic Day parade rehearsal in minus 11 degree temperature in keylong himachal

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच जनजातीय जिले लाहौल में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मुख्यालय केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमान और बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पुलिस जवान और स्कूली बच्चे रिहर्सल कर रहे हैं।

विज्ञापन


रिहर्सल परेड का निरीक्षण कर रहे डीएसपी हरीश शर्मा ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक डीसी अश्वनी कुमार चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी लेंगे। उपायुक्त फिलहाल घाटी से बाहर हैं। अगर शुक्रवार को हेलीकाप्टर उड़ान नहीं होती है तो उनकी जगह एसडीएम केलांग ध्वज फहराएंगे। 

विज्ञापन

Republic Day parade rehearsal in minus 11 degree temperature in keylong himachal

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में गणतंत्र दिवस के पूर्व अभ्यास के लिए रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में गुरुवार को परेड को आयोजन किया गया। इसमें भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल प्रदेश पुलिस, गृह रक्षक और डाइट के जेबीटी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान आईटीबीपी के 30 जवान, एक एसआई हिमाचल प्रदेश पुलिस, तीन हवलदार और चौबीस सिपाही, गृह रक्षक के 28 जवान पुरुष और 19 महिला जवान के साथ डाइट जेबीटी प्रशिक्षु 70 छात्र-छात्राओं ने राम लीला मैदान में सामूहिक गणतंत्र दिवस का अभ्यास किया।

इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रामलीला मैदान से जेसीबी के माध्यम से दो घंटे लगाकर बर्फ को हटाया गया, जिससे गणतंत्र दिवस की रिहर्सल सुचारू रूप से चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed