फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Republic Day 2025: A glimpse of Sirmaur Singhtu dance will be seen on the path of duty

गणतंत्र दिवस 2025: कर्तव्य पथ पर दिखेगी सिरमौर के सिंहटू नृत्य की झलक

Thu, 23 Jan 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के कलाकारों की ओर से जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
Republic Day 2025: A glimpse of Sirmaur Singhtu dance will be seen on the path of duty
सिंहटू नृत्य - फोटो : संवाद

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक परेड में पहली बार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति का सिंहटू नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के कलाकारों की ओर से जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के सिंहटू नृत्य की झलक प्रस्तुत की जाएगी। संस्कृति मंत्रालय, भारत

विज्ञापन


 सरकार के सौजन्य से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पांच हजार से अधिक कलाकार एक ताल स्वर में विभिन्न प्रकार के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति देंगे।  इस प्रदर्शन को संस्कृति मंत्रालय की ओर से 24 जनवरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज
विज्ञापन


 करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस पर अन्य नृत्यों के साथ सिंहटू के मुख्य आकर्षण शेर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा रीछ, राल, बणमानुश, पंछी आदि के मुखौटों को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। सिंहटू नृत्य की प्रस्तुति गणतंत्र दिवस में पहली बार होने जा रही है। सांस्कृतिक परेड में सिंहटू नृत्य के अलावा प्रदेश की कुल्लूवी, सिराजी व सिरमौरी नाटी में लगभग 200 कलाकार सांस्कृतिक परेड का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed