फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: शिमला में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, हर जिले की संस्कृति के दिखे रंग, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 26 Jan 2024 05:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jan 2024 05:00 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।  इस दौरान भव्य परेड हुई। 

विज्ञापन
republic day 2024 india: Governor unfurled the national flag at shimla, mesmerized by the grand parade, Colors
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला

75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के बाद 22-जम्मू व कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण गोगना के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।



 मार्च पास्ट में सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, हरियाणा पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना की टुकड़ियां, भारत स्कॉउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग की ओर से आयोजित एचपी डिजिटल-इग्निशन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।  इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। 

republic day 2024 india: Governor unfurled the national flag at shimla, mesmerized by the grand parade, Colors
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला

समारोह के दौरान 16 झांकियां भी निकाली गई। उद्यान विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए।।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। 


 
republic day 2024 india: Governor unfurled the national flag at shimla, mesmerized by the grand parade, Colors
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला, सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, बाल आश्रम टूटीकंडी के अतिरिक्त हरियाणा के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। जिला स्तरीय पुरस्कार महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर, जिला शिमला और प्रभुदास क्लीनिक एवं नर्सिंग होम शिमला को दिया गया।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
republic day 2024 india: Governor unfurled the national flag at shimla, mesmerized by the grand parade, Colors
गणतंत्र दिवस 2024 शिमला। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे भी छोड़े। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
republic day 2024 india: Governor unfurled the national flag at shimla, mesmerized by the grand parade, Colors
गणतंत्र दिवस 2024 रिकांगपिओ। - फोटो : संवाद

रिकांगपिओ में पंचायतीराज मंत्री ने फहराकर तिरंगा 
किन्नौर जिले का जिला गणतंत्र दिवस समारोह रिकांगपिओ में मनाया गया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। पुलिस, आइटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस, एससीसी आदि की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed