फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Report sought on water harvesting from snow and rain from hilly states

Himachal: हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों से बर्फ और बारिश से जल संग्रहण पर मांगी रिपोर्ट

Wed, 03 Aug 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

 केंद्रीय मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी विस्तार से रिपोर्ट बनाकर भेजेगी। जल संग्रहण से जहां पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा, वहीं ग्लेशियरों और नदी-नालों से आने वाली बाढ़ को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Report sought on water harvesting from snow and rain from hilly states
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित देश के सभी पहाड़ी राज्यों से बर्फ और बारिश से जल संग्रहण पर रिपोर्ट मांगी गई है। केंद्रीय मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी विस्तार से रिपोर्ट बनाकर भेजेगी। जल संग्रहण से जहां पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा, वहीं ग्लेशियरों और नदी-नालों से आने वाली बाढ़ को रोकने में भी मदद मिलेगी। इनका ठीक से चैनलाइजेशन किया जा सकेगा। इस संबंध में नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अहम निर्णय हुए हैं।

विज्ञापन


इस बैठक में देश के पहाड़ी राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों और विभागों के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। इसमें पहाड़ी राज्यों के प्रतिनिधियों ने बर्फ और बारिश के जल संरक्षण से पेयजल और सिंचाई की जरूरतें पूरी करने के सुझाव भी दिए। हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली से लौटने के बाद बताया कि जल संरक्षण के लिए बनने वाली केंद्रीय कमेटी में राज्य के अधिकारियों को भी शामिल किया जा रहा है। बर्फ और बारिश के जल संरक्षण से पानी की जरूरतें पूरी होंगी। नदियों में बाढ़ के खतरे को भी कम किया जा सकेगा। बर्फ और बारिश के पानी को स्वच्छ करके लोगों की पेयजल और सिंचाई जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed