एनजीटी में दो हफ्तों में दाखिल करनी होगी होटलों की रिपोर्ट, जांच में जुटी एजेंसियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन में एनजीटी के आदेश पर चल रही मनाली के होटलों की जांच से हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन सरकार के माध्यम से कुल्लू-मनाली के 30 और होटलों की रिपोर्ट दो हफ्ते के भीतर दिल्ली स्थित एनजीटी में पेश करेगा। अब तक 80 होटलों की जांच एनजीटी को सौंपी गई है। इसमें 60 से अधिक होटलों में कई खामियां पाई गई हैं।
एनजीटी ने अगली रिपोर्ट को दो हफ्ते में देने को कहा है। नगर परिषद मनाली, लोनिवि, राजस्व विभाग, पुलिस, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टीसीपी, आईपीएच, बिजली बोर्ड तथा जिला पर्यटन विभाग की टीमें होटलों में निरीक्षण को दस्तक दे रही हैं। जांच के बाद सभी जांच एजेंसियां दस जून से पहले अपनी रिपोर्ट एडीएम कुल्लू को सौंपेंगी।
हाईकोर्ट में पेश की जाएगी 70 होटलों की रिपोर्ट
एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 91 होटलों में से अब मात्र 11 होटल शेष रह गए हैं। अब इससे कम कमरों वाले होटलों पर जांच शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को होने वाली सुनवाई में 30 होटलों की रिपोर्ट में इन 11 होटलों की भी जांच रिपोर्ट शामिल होगी।
पार्वती घाटी के 70 होटलों की जांच रिपोर्ट 20 जून तक प्रदेश हाईकोर्ट में सौंपी जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने 30 मई को 48 होटलों की जांच पेश कर दी है। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि निशानदेही का काम पूरा हो गया है। अब इसकी संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जा रही है।