फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   renuka international fair in himachal

पढ़िए, कब होगा सिरमौर का अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला?

Mon, 01 Sep 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Mon, 01 Sep 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
renuka international fair in himachal

हिमाचल के जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में हर साल होने वाला अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला इस बार 2 नवंबर से शुरू होगा। यह मेला 6 नवंबर तक चलेगा। मेले का शुभारंभ 2 नवंबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। वहीं, समापन 6 नवंबर को राज्यपाल उर्मिला सिंह करेंगी।

विज्ञापन


यह निर्णय रेणुका विकास बोर्ड की सोमवार को हुई विशेष बैठक में लिया गया। बैठक में विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया। जो तमाम व्यवस्थाएं संभालेंगी। मेले में सभी श्रद्घालुओं सहित संतों एवं महात्माओं की सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश तथा प्रदेश की निखरी प्रतिभाओं को ही प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा। यह बात राज्य सरकार के सीपीएस एवं रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि रेणुका मेला प्रचीन एवं सांस्कृतिक धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में इसकी अपनी अलग पहचान है। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय मेले का भी दर्जा प्राप्त है। ऐसे में सुविधाओं से लेकर सुरक्षा एवं अन्य इंतजामों की कड़ी व्यवस्था किए जाने की दरकार है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेले के दौरान यातायात, बिजली, पानी, साफ सफाई से लेकर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता एवं सुविधा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।


इसके लिए गठित कमेटियां अपना काम करेंगी। इससे पूर्व बैठक के दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त रितेश चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबधित अधिकारी निश्चित समयावधि में सभी इंतजामों को हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि एकादशी का शाही स्नान 3 नवंबर को होगा। जबकि पूर्णिमा का महात्मय स्नान 6 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed