{"_id":"7af96369b36bd434721a8940a411a2d5","slug":"renuka-fair-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका मेले में आज देव पालकी उठाएंगे सीएम वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका मेले में आज देव पालकी उठाएंगे सीएम वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Sun, 02 Nov 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री परंपरागत ढंग से ददाहू देव स्थल से देव पालकियों को कांधा देकर रेणुका के लिए रवाना करेंगे। मेला 6 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त रितेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 11:00 बजे माइना बाग स्थित अस्थायी हेलीपैड पर लैंडिंग करेंगे। इस दौरान वे रेणुका में आधुनिक थाना भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दयाड़ गांव में 6.61 करोड़ रुपये की लागत से धारटीधार उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। मेले के लिए रेणुका परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कें चकाचक हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरदास मान प्रस्तुति देंगे। रेणुका विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि मेले की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।